भजन
करुणा दयालु दु:ख दूर कर शिव शंकर स्वामी
एक सहारा भोले नाथ है बाघम्बर वाले
हरी-हरी बेलपतियाँ चंदन और चावल और चढ़ाऊँ
फल-फूल हो बाघम्बर वाले, करुणा दयालु...
भाग घतूरा शिव जी भोग लगतु हैं
भंगिया पियो भरपूर हो बाघम्बर वाले, करुणा दयालु...
नन्दी गण असवारी हो शिव जी
हाथ लिये हैं त्रिशूल हो बाघम्बर वाले, करुणा दयालु...
गोरे गोरे अंग मा भस्मी रमाये,
गले सर्पों का सोहे हार हो बाघम्बरवाले, करुणा दयालु...
वामे अंग में गिरिजा विराजे
गोदि में लियो हैं गणेश हो बाघम्बर वाले, करुणा दयालु...
सेवा न जानूं बाबा पूजा न जानूं
जानूं बस तेरा एक नाम हो बाघम्बर वाले, करुणा दयालु...
No comments:
Post a Comment